Bihar Results 2025 से शेयर बाजार मे खलबलाहट, सेंसेक्स निफ्टी समेत सभी इंडेक्स पर भारी दबाव

Bihar Results 2025 | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आते ही भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती घंटों में हलचल बढ़ गई थी। शुरुआती रुझानों में महागठबंधन को बढ़त मिलते ही शेयर बाजार लाल निशान की ओर फिसलता दिखाई दिया। नतीजों के अनिश्चित माहौल ने निवेशकों में हल्की बेचैनी पैदा कर दी थी, जिसका असर सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी पर साफ देखा गया।

लेकिन जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ी और स्थिति स्पष्ट होने लगी, बाजार की चाल में भी तेजी लौट आई। चुनाव आयोग के ताज़ा अपडेट के अनुसार एनडीए गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है, जिसके बाद बाजार की धारणा फिर से सकारात्मक होती दिखाई दी है।

बिहार चुनाव 2025 में कौन आगे?

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के अनुसार विधानसभा चुनाव के प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं—

  • बीजेपी – 95 सीटें
  • JDU – 84 सीटें
  • RJD – 24 सीटें
  • LJPRV – 20 सीटें
  • AIMIM – 6 सीटें
  • HAMS – 5 सीटें
  • RSHTLKM – 4 सीटें
  • अन्य – 5 सीटें

दिलचस्प बात यह रही कि आरजेडी को सबसे ज्यादा वोट शेयर (22.68%) मिला, लेकिन सीटों की संख्या उम्मीद से काफी कम रही। दूसरे स्थान पर रही बीजेपी ने 20.81% वोट हासिल किए, वहीं JDU ने 18.90% वोट शेयर दर्ज किया। कांग्रेस ने 8.53% वोट शेयर तो लिया, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी।

READ MORE : दो रुपए से भी सस्ता यह शेयर निवेशकों को करेगा मलामाल

Stock Market Update

बिहार चुनाव के नतीजों का असर दलाल स्ट्रीट पर भी साफ देखा गया। शुरुआत में बाजार कमजोर दिखा, क्योंकि रुझान स्पष्ट नहीं थे। लेकिन जब एनडीए को बढ़त मिलनी शुरू हुई, तो निवेशकों में स्थिरता को लेकर विश्वास बढ़ा और प्रमुख इंडेक्स एक मजबूत रैली के साथ ऊपर की ओर बढ़ने लगे।

SENSEX में तेजी

सेंसेक्स, जो देश की 50 बड़ी कंपनियों के प्रदर्शन को दर्शाता है, आज शुक्रवार को मजबूत उछाल के साथ व्यापार करता नज़र आया।

  • आज सेंसेक्स ने ₹84060.14 से कारोबार की शुरुआत की।
  • इसके बाद इंडेक्स ₹84535 के आस-पास ट्रेड करता दिखा।

इस दौरान सेंसेक्स में करीब 475 अंकों की मजबूत रैली देखी गई। राजनीतिक स्थिरता की उम्मीद और चुनावी नतीजों की स्पष्ट तस्वीर ने बाजार की धारणा को सकारात्मक बनाया।

READ MORE : पाँच रुपए से भी सस्ता यह शेयर बाजार मे मचाऐगा धूम

BANK NIFTY में भी उछाल

बैंकिंग सेक्टर पर आधारित प्रमुख इंडेक्स बैंक निफ्टी ने भी चुनावी रुझानों के स्थिर होने के बाद मजबूत बढ़त दिखाई।

  • आज यह ₹58050.00 से खुला
  • और ₹58517.55 के आसपास बंद हुआ।

दिनभर के व्यापार में बैंक निफ्टी में लगभग 468 अंकों की तेजी देखने को मिली। बड़े बैंकों के शेयरों में खरीदारी बढ़ने से यह इंडेक्स तेजी से ऊपर चढ़ा।

NIFTY 50 में भी मजबूती

निफ्टी 50 ने भी बिहार चुनाव नतीजों का सकारात्मक असर दिखाया।

  • निफ्टी ने आज ₹25767.90 से शुरुआत की।
  • इंडेक्स दिन के अंत तक ₹25910.05 के पास पहुंच गया।

निफ्टी में 143 अंकों तक की जबरदस्त रैली दर्ज की गई, जो इस बात का संकेत है कि बाजार को राजनीतिक स्थिरता से मजबूती मिलती है।

DISCLAIMER : इस लेख में दी गई सभी जानकारी विभिन्न मीडिया और सोशल मीडिया स्रोतों से प्राप्त की गई है। हमारे चैनल या वेब पोर्टल द्वारा इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *