ETHEREUM का कैपिटल ऑफ मार्किट 3 गुना बढ़ा, देखे बाजार की ताज़ा अपडेट

क्रिप्टो बाजारों में हाल ही में आई भारी गिरावट के बीच एथेरियम कॉइन के मूल्य बाजार में फिर से सुधार देखने को मिल रहा है। वर्तमान समय में एथेरियम का न्यूनतम मूल्य प्रति कॉइन लगभग $3400 डॉलर के ऊपर बना हुआ है।

बीते बुधवार को यह स्तर करीब $3000 डॉलर के आसपास नजर आ रहा था, लेकिन कुछ बड़े निवेशों के बाद इसमें स्थिरता लौटती दिख रही है।

एथीरियम समाचार 

एथीरियम क्रिप्टो मार्केट की दूसरी सबसे बड़ी करेंसी है, जो वर्ष 2015 से बाजार में सक्रिय है। शनिवार को एथीरियम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। क्रिप्टो उद्योग से जुड़े दो बड़े नाम, Bitmain और JP Morgan, ने एथीरियम की लगातार गिरावट के बीच इसमें भारी निवेश किया है।

यह भी पढे : सस्ते में खरीदें Vivo का यह फ्लैगशिप-लेवल फोन 16GB RAM, 512GB स्टोरेज और 120W चार्जिंग के साथ

Bitmain और JP Morgan ने ETH पर खेला बड़ा दांव

8 नवंबर 2025, शनिवार को दोनों कंपनियों ने मिलकर एथीरियम में $102 मिलियन डॉलर का नया निवेश जोड़ा है। उनका मानना है कि यह निवेश एथीरियम से जुड़े निवेशकों के भविष्य को मजबूत कर सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि एथीरियम की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब बाजार में तेजी की संभावनाएं बढ़ रही हैं। दोनों कंपनियों ने अनुमान लगाया है कि निकट भविष्य में एथीरियम का मूल्य तेजी पकड़ते हुए $5000 डॉलर प्रति कॉइन के स्तर तक पहुंच सकता है।

Ethereum Latest Market Update

बीते शुक्रवार एथीरियम का मूल्य लगभग 2.27% की बढ़त के साथ $3437 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा था। इस दौरान एथीरियम के मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी मजबूत सुधार देखने को मिला। शुक्रवार को एथीरियम का कुल मार्केट कैप लगभग $400 बिलियन डॉलर था, जबकि शनिवार सुबह यह बढ़कर $415.02 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। यह तेजी एथीरियम में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाती है।

यह भी पढे : Motorola G35 5G हुआ लॉन्च 50MP कैमरा और 5000mAh की धांसू बैटरी के साथ

पिछले 24 घंटे का प्राइस मूवमेंट

पिछले 24 घंटों में एथीरियम का मूल्य $3303 डॉलर से शुरू होकर $3435 डॉलर के आसपास पहुंचा है। दिन के 11:25 AM तक इसका न्यूनतम मूल्य $3437.15 डॉलर के करीब बना हुआ था। कुल मिलाकर, एथीरियम ने 24 घंटों के भीतर 2% से अधिक की उछाल दर्ज की है, जो बाजार भावना के मजबूत होने का संकेत देती है।

Leave a Comment